फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस 

Fri, 28 Oct 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन खासा चौकन्ना है। बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के साथ ही सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है।  
विज्ञापन


दीपावली पर्व के तहत क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीमा के अलावा धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय संपत्तियों की विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही पैनी नजर रखने को कहा गया है। टनकपुर और बनबसा में पीएसी भी तैनात की गई है। भीड़ को देखते हुए टनकपुर और बनबसा बाजारों में तीन दिनों के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दोनो जगह दमकल की व्यवस्था की गई है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से आतिशबाजी (पटाखा) की बिक्री खुले मैदान में की जा रही है। टनकपुर में गांधी मैदान तो बनबसा में पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के प्रांगण में पटाखा बाजार लगवाया गया है। 

बनबसा में एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर एसएसबी जवान चौबीसों घंटे सीमा पर निगरानी के अलावा सघन चेकिंग, कड़ी पूछताछ में जुटे हैं। त्यौहारों के तहत सीमा पर हाई अलर्ट करते हुए एसएसबी को और अधिक चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


एसएसबी एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मघेश के मुताबिक नेपाल सीमा और आवाजाही मार्गों पर एसएसबी की पैनी नजर है। धनुषपुल स्थित डी कंपनी के प्रभारी कमांडर सोढ़ा कलजी ने बताया भारत नेपाल सीमा पर सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग चल रही है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि एसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस को जिले की सीमा, क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर स्थित जंगलों पर संदिग्धों और अनजान व्यक्तियों की आवाजाही पर नजर रखने को कहा गया है। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें