फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारकों पर अमर उजाला आज जलाएगा दीये

Fri, 28 Oct 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारकों पर दीये जलाकर अमर उजाला शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। ये कार्यक्रम चंपावत, लोहाघाट और बनबसा में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


चंपावत में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग स्थित शहीद स्मारक में शाम 5 बजे से होने वाले कार्यक्रम में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (रिटायर्ड) कर्नल बीएस थापा शहीद परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी और कुमाऊंनी साहित्यकार देशभक्ति के गीत पेश करेंगे। अन्य लोगों के अलावा नन्हे बच्चे भी शहीदों को दीये जलाकर नमन करेंगे।
विज्ञापन


बनबसा में शहीद स्मारक में दीये जलाए जाएंगे। यहां 23 मराठा लाइट इंफेंट्री और प्रशासनिक अधिकारी शहीदों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। स्कूली बच्चे राष्ट्रभक्ति के गीत गाएंगे। लोहाघाट के वीर कालू सिंह माहरा चौक में भी दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यहां शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें