फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गैर जरूरी सामान खरीदने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजीव नवोदय विद्यालय की विभिन्न समस्याएं सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार पीटीए, विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की बैठक हुई। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर मनमाने तरीके से गैर जरूरी सामान खरीदने, मानकों के अनुरूप भोजन की व्यवस्था न करने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

तहसील में एसडीएम रिंकू बिष्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में पीटीए के अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के छात्र-छात्राओं की जरूरत की अनदेखी कर गैर जरूरी सामान खरीदा है।
उन्होंने मैस संचालक पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि छात्र-छात्राओं को मानकों के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि विद्यालय में पंजीकृत 262 छात्र-छात्राओं में से मात्र 136 बच्चों को ही ड्रेस बांटी गई है। वह भी अनफिट है। घटिया गुणवत्ता की रजाई चार महीने में ही फटने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को प्रतिमाह दैनिक उपयोग की सामग्री देने, वहां स्वच्छक और सुरक्षाकर्मी रखने सहित 18 मांग की। एसडीएम ने समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। वहां बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, प्राचार्य राम कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें