फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्ला में डायरिया : पांच लोग भर्ती

विज्ञापन
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती डायरिया से पीड़ित सुल्ला गांव के बच्चे । - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव में डायरिया तेजी से फैल रहा है। सात सितंबर को छह माह के शिशु की मौत के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। रोग की चपेट में आए चार बच्चों और एक महिला को बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आए खुशबू (11) पुत्री लक्ष्मण सिंह, सुमन (10) पुत्री भगीरथ सिंह, सूरज (11) पुत्र किशोर सिंह, अजय (1) पुत्र मुकेश सिंह और दुर्गा देवी (62) पत्नी डूंगर सिंह को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे डॉ. रवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने उप जिला अस्पताल में बीमार लोगों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज देने के एमएस को निर्देश दिए। एसडीएम अनिल चन्याल और तहसीलदार विजय गोस्वामी ने सुल्ला गांव जाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। उनके दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 लोगों का इलाज कर दवाएं बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें