फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर पक्षपात का आरोप, धरने पर कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट परिसर में धरना देती कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने बनबसा के पांच बूथों पर कांग्रेस के अभिकर्ताओं को धमकाने और प्रलोभन देने के मामले में भी भाजपा के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की तोहमत लगाई। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार गहतोड़ी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिकायत करने के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। गहतोड़ी ने आरोप लगाया कि बनबसा के पांच बूथों पर भाजपा के एक नेता ने कांग्रेस के अभिकर्ताओं को प्रलोभन दिया। न मानने पर डराया गया। विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगने के बाद आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। ऋषिकेश और हरिद्वार के नेता अब तक इसी क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर फोन नहीं उठाने की तोहमत मढ़ी है। डीएम से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी ने मंगलवार शाम चार बजे कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिला प्रशासन के आश्वासन पर पांच घंटे बाद रात नौ बजे गहतोड़ी ने धरना स्थगित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप सही नहीं हैं। प्रशासन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को नियमों के तहत किया है। जो भी शिकायत मिलेगी, जांच कर उसका निदान किया जाएगा। धरना दे रही कांग्रेस उम्मीदवार से वार्ता के लिए एसडीएम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, चंपावत।
चार मुख्यमंत्री लड़ चुके हैं उपचुनाव
वर्ष: नाम सीट
2002: नारायण दत्त तिवारी- रामनगर
2007: भुवन चंद्र खंडूरी- धूमाकोट
2012: विजय बहुगुणा- सितारगंज
2014: हरीश रावत- धारचूला
मुख्यमंत्री के लिए सीट छोडने पर मिला ओहदा
वर्ष: सीट छोड़ने वाले विधायक- मिली जिम्मेदारी
2002: योगंबर सिंह रावत- अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम
2007: टीपीएस रावत- बीसी खंडूरी की खाली हुई पौड़ी सीट से सांसद बने
2012: किरन मंडल- अध्यक्ष, कुमाऊं मंडल विकास निगम
2014: हरीश धामी- अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें