टनकपुर में नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा नाले पर पुल निर्माण लिए सर्वे करते कंसलटेंट कंपनी ?
- फोटो : TANAKPUR
नायकगोठ-थ्वालखेड़ा और गैंड़ाखाली-उचौलीगोठ नालों पर पुलों के निर्माण की मंजूरी के बाद वर्ल्ड बैंक की कंसलटेंट कंपनी ने डीपीआर बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही निर्माण स्थल की सॉइल टेस्टिंग होगी।
नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा नाले पर करीब 120 मी. लंबा आरसीसी मोटर पुल निर्मित होगा, जबकि गैंड़ाखाली-उचौलीगोठ के बीच कालीगाड़ नाले पर करीब 55 मी. स्टील पुल बनेगा।
सरकार ने राज्य में प्रस्तावित 36 छोटे-बड़े पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। चंपावत जिले में भी एक दर्जन पुलों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इनमें जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में नाकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच बरसात में आफत बनने वाले किरोड़ा नाले पर 120 मी. लंबा आरसीसी मोटर पुल और गैंड़ाखाली-उचौलीगोठ के बीच कालीगाड़ नाले पर 55 मी. लंबे स्टील पुल का निर्माण होना है।
इन पुलों की डीपीआर बनाने को वर्ल्ड बैंक की कंसलटेंट जयपुर की रिफोर कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। अपनी निगरानी में सर्वे करा रहे वर्ल्ड बैंक के एई श्याम शुभम ने बताया कि फिलहाल पुलों की डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वे हो रहा है। जल्द ही निर्माण स्थल की सॉइल टेस्टिंग होनी है। इसके बाद ही डीपीआर तैयार कर टेंडर की प्रकिया शुरू की जाएगी।