फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर, भटक रहे मरीज

Sun, 17 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत मातृत्व अवकाश पर चल रही हैं। इस वजह से चर्म रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण लोहाघाट, चंपावत के लोगों को दिक्कत हो रही है। खुजली से पीड़ित लोगों को फिजिशियन को दिखाकर दवा लेनी पड़ रही है। कुछ दिन दवा का असर हो रहा है, लेकिन उसके बाद फिर से परेशानी बढ़ जा रही है। इधर जिला अस्पताल चंपावत में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर लोग पिथौरागढ़ जाकर उपचार कराते थे, लेकिन वहां भी चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। ऐसे में लोगों को खटीमा जाकर अपना इलाज कराना पड़ रहा है। संवाद

सीएमओ को अस्पताल में गायब मिले दो कर्मचारी
चंपावत। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मी नदारद मिले। जिन्हें उन्होंने जमकर लताड़ लगाई। शनिवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ डॉ. अग्रवाल को अस्पताल से दो कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने उनका जवाब तलब किया है। उन्होंने सीएमएस डॉ. पीएसम खोलिया को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि अगर भविष्य में कोई भी कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें