फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग पर प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों ने प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जल संस्थान तीसरे और चौथे दिन पेयजल आपूर्ति करा रहा है। उसमें भी उन्हें मात्र आधा घंटा ही पानी मिल पाता है। पेयजल की कमी से लोग गधेरे, नौले, हैंडपंप आदि से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि जल संस्थान महीने में मुश्किल से 10 दिन पानी उपलब्ध करा रहा है लेकिन बिल पूरे महीने का वसूल रहा है। उन्होंने 10 दिन का ही जल मूल्य लेने की मांग की।
लोगों ने कहा कि नगर में हर जगह लीकेज और पुरानी पाइप लाइन को बदलने के लिए भी जल संस्थान नाकाम हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल नगर में पेयजल आपूर्ति का रहा तो वह सड़कों में तो उतरेंगे ही साथ में जल संस्थान के खिलाफ जनहित याचिका भी दायर भी कर देंगे। इस मौके पर लीलांबर गहतोड़ी, हेम राय, चंद्रशेखर राय, नवीन राम, राजू बिष्ट, मन्नू राय, चंदन बिष्ट, पंकज गहतोड़ी, जाकिर, कुतुब शेख, अमित सामंत, गणेश बगौली, मनोज कलखुडिय़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स

सालभर तीसरे-चौथे दिन मिलता है पानी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों को बरसात हो या गर्मी तीसरे या चौथे दिन ही पानी मिल पाता है। लोगों के नलों में प्रतिदिन पानी आना एक सपना सा हो गया है। लोहाघाट नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है, लेकिन नगर के लिए बनी चारों पेयजल योजनाओं से करीब 720 केएल पानी ही मिल पाता है। जल संस्थान के पाए एक टैंकर है। इससे गर्मी के सीजन में मुख्य पेयजल टैंक में पानी डाला जाता है। नगर के लोगों की प्यास बुझाने में नगर में लगे आठ सोलर हैंडपंप, नौले धारे अहम भूमिका निभा रहे हैं। जहां से पानी लाकर लोग अपनी प्यास बुझाते आ रहे हैं। संवाद

बाक्स
रोस्टर के हिसाब से बंटता है पानी

लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से पानी का वितरण किया जाता है। नगर के सात वार्डों में बारी-बारी पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उसमें भी लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पाता है। कई स्थानों पर पेयजल लाइनें लीक होने से पानी रास्तों में ही बह जाता है। संवाद
कोट

लोहाघाट नगर के लिए वर्ष 2011-12 में जल निगम ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजी थी। अब वह प्रस्ताव खारिज हो गया है। उसके बाद जल निगम ने करीब तीन वर्ष पूर्व कोलीढेक झील से 19 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। इसकी अभी स्वीकृति नहीं मिली है। जल संस्थान लोगों की पेयजल समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है।
- पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।

...........
सिमल्टा गांव की पेयजल आपूर्ति एक सप्ताह से ठप
बीते एक सप्ताह से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
चंपावत। जिला मुख्यालय के सिमल्टा गांव में बीते एक सप्ताह से पानी नहीं आने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सर्दियों में पानी के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने जल्द पेयजल लाइन ठीक करने की मांग उठाई है। बुधवार को ग्रामीण रमेश चंद्र पालीवाल मदन पालीवाल, नरेश, दीपक, कपिल आदि ने विरोध जताते हुए कहा कि पानी नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई है। इधर, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हेमंत फुलारा का कहना है कि पेयजल लाइन में बॉल्व खराब होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। एक दो दिन में ठीक कर पेयजल व्यवस्था सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें