फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया

Tue, 02 Apr 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट डाकबंगला रोड किनारे सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करती प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में दो जगहों पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। राजस्व और नगर पालिका की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट के दिश-निर्देशन में राजस्व और पालिका की टीम ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को ढहाया। ईओ पूरन सिंह बोहरा और राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ने बताया कि किसी व्यक्ति ने प्रशासन से शिकायत की थी कि नगर के वीवीआईपी डाकबंगला मार्ग पर एक व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा रहा है। साथ ही शिवालय मार्ग पर भी सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गोशाला बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों की जांच में अतिक्रमण की शिकायत सही पाई गई। मंगलवार को दोनों ही स्थानों से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सरकारी भूमि में अतिक्रमण न करने की नसीहत दी है। टीम में राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता, राजस्व उप निरीक्षक सलमान, नगर पालिका के सुमित गड़कोटी, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें