फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में खनन के लिए वन विभाग ने शुरू किया सीमांकन, कारोबारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
शारदा में खनन के लिए खनन क्षेत्र का सीमांकन करते वन कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन के लिए वन विभाग ने डाउन स्ट्रीम में खनन क्षेत्र का सीमांकन शुरू कर दिया है। 15 दिन के अंदर सीमांकन का कार्य पूरा हो जाएगा। वन निगम के खनन प्रभाग भी तैयारी में जुट गया है। सीमांकन शुरू होने पर खनन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शारदा में अक्तूबर से ही खनन खोलने के आदेश हो चुके हैं, लेकिन 17 से 19 अक्तूबर की आपदा से इस बार खनन खुलने में देरी हुई है। नदी का जल स्तर कम होने के बाद अब वन विभाग और निगम ने खनन की तैयारियां शुरू कर दी है। शारदा रेंज के एसडीओ आरके मौर्या, अनुभाग अधिकारी महेश अधिकारी, पुष्पेंद्र राणा आदि ने बृहस्पतिवार को डाउनस्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन शुरू करवाया।
एसडीओ मौर्या ने बताया कि सीमांकन के साथ खनिज निकासी मार्ग की मरम्मत और खनन चोरी रोकने के लिए सीमांकित क्षेत्र के चारों ओर खाई खोदी जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर तीनों काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इधर वन निगम के खनन प्रभाग ने भी निकासी गेटों में तौल कांटों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। खनन प्रबंधक हरीश पाल का कहना है कि निगम की ओर से खनन खोलने की पूरी तैयारी है। सीमांकन होने के तुरंत बाद खनिज निकासी खोल दी जाएगी। उन्होंने कारोबारियों से अपने वाहनों के पंजीकरण की कार्रवाई पूरी करवाने के लिए कहा है।
राजस्व विभाग ने किया जीआईसी रौंसाल की भूमि का सीमांकन
लोहाघाट (चंपावत)। राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जीआईसी रौंसाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की ओर से जीआईसी की भूमि का सीमांकन कर विद्यालय को रिपोर्ट सौंपी। टीम ने आसपास के लोगों से विद्यालय की भूमि में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
तहसीलदार विजय गोस्वामी और बीईओ हरेंद्र साह के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को जीआईसी रौंसाल की भूमि का निरीक्षण किया। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि भू अभिलेखों के मिलान करने पर विद्यालय के नाम 15 नाली भूमि दर्ज है। तहसीलदार ने बताया कि विद्यालय की भूमि का सीमांकन कर उसे सौंपा गया। आसपास के लोगों को उनकी सीमाएं बताईं गईं। टीम ने आसपास के लोगों से विद्यालय की भूमि में अतिक्रमण न करने के लिए कहा गया।
विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय ने कुछ लोगों पर विद्यालय की भूमि में अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर एसडीएम से कार्यवाही की मांग की थी। एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर टीम ने विद्यालय की भूमि का सीमांकन कर दिया गया है। एसडीएम ने जल संस्थान को जल जीवन मिशन के तहत विद्यालय में पेयजल संयोजन देने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य महीप नारायण, कानूनगो राजेंद्र नाथ, पटवारी सलमान, पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय, हरीश चंद्र भट्ट, तेजराम भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें