फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट से देवीधुरा-हल्द्वानी रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग

Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने जल्द बस का संचालन करने की मांग की है। मथुरा दत्त, बंशीधर, रमेश चंद्र, मोहन राम आदि ने बताया कि पूर्व में रोडवेज की ओर से लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी के लिए बस का संचालन होता था। इससे लोगों को काफी राहत मिलती थी, लेकिन रोडवेज ने यह सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के दौरान लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो जाता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरन वाया देवीधुरा-हल्द्वानी जाने के लिए टैक्सियों में मनमाना किराया देना पड़ता है। उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत और जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी का कहना है कि देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को बस का संचालन न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को होती है। जिन्हें सड़क बंद होने के कारण देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी टैक्सियों में सफर करना पड़ता है। साथ ही सरकार की नि:शुल्क यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने रोडवेज परिवहन निगम के एजीएम से लोहाघाट से देवीधुरा-हल्द्धानी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें