फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज राजेश चौबे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट में चुनाव बहिष्कार को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राजेश चौबे। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई खैसकांडे निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौबे ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि अगस्त 2021 में उन्होंने गांव के पुस्तैनी पातल देवता सार्वजनिक मेला स्थल में अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की थी।
विज्ञापन

दिसंबर 21 में आयोजित तहसील दिवस में भी उन्होंने यह समस्या उठाई। इसके बावजूद समस्या नहीं सुलझी। इसके विपरीत इसी शिकायत आधार पर तहसील प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के नाम पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई कर दी है, जिससे वह काफी आहत हैं। इसलिए राजेश ने 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
टनकपुर में जल निकासी की जाए
टनकपुर (चंपावत)। विष्णुपुरी वार्ड संख्या 11 में विवेकानंद स्कूल के आसपास वर्षों से जलभराव की समस्या है। वहां के लोगों ने जलनिकासी की मांग की है। इसके तहत 14 फरवरी को राजनीतिक दलों को सबक सिखाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र भट्ट ने कहा कि वार्ड संख्या चार एवं 11 के बीच वाले नाले को पाटकर सड़क बनाने से बरसात में बंशीधर जोशी के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक गंदा पानी ओवरफ्लो होकर विवेकानंद स्कूल के आसपास लोगों के घरों में घुस जाता है। अब नगर पालिका ने गौरव शर्मा के मकान से शिव मंदिर वाली गली तक नाले को पाटकर सड़क निर्माण कराने के लिए शासन को 27.42 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
इससे इस क्षेत्र में बरसात में परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने नाले के पानी की निकासी को ह्यूमपाइप डालकर सड़क निर्माण कराने से ही इस समस्या का निदान होने की बात कही है। मोहन चंद्र तिवारी, त्रिलोक रजवार, गीता बिष्ट, नूर बीबी, उमेश रावत, जीवा प्रजापति आदि ने राजनीतिक दलों से भी समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें