फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण फैलने से पूर्व करो बचाव

विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन मास्टर अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र के डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग में बाड़ीगाड़ पुल के पास खुली नाली से आ रही दुर्गंध पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर नालियों के ऊपर पटाल डालने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद राजकिशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने बृहस्पतिवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बाड़ीगाड़ पुल के पास लोनिवि की नाली लंबे समय से चोक है। नाली में गंदगी जमा होने से उसमें से निकलने वाली दुर्गंध से उनका जीना मुश्किल बना है। गंदगी के कारण यहां संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से खुली नालियों में पटाल डालने और उनकी सफाई की मांग कर रहे है, लेकिन लोनिवि ने समस्या नहीं सुलझाई है। नगर पालिका ने लोनिवि की नाली बताकर पल्ला झाड़ लिया। लोगों ने लोनिवि पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगा समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर लोनिवि के ईई बीसी भंडारी ने कहा कि नाली के ऊपर पटाल डालने के लिए आगणन भेजा गया है। राशि मिलने पर ही काम हो पाएगा। प्रदर्शन में जय दत्त जोशी, योगेश सक्सेना, गोविंद गड़कोटी, सीमा पुरी, उमेश जोशी आदि रहे।
संक्रमण फैलने से पहले करो बचाव
टनकपुर (चंपावत)। नगरवासियों ने रेलवे की क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को सुधारने की मांग की है।
वार्ड संख्या 13 के लोगों ने रेलवे स्टेशन मास्टर अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रेलवे की नवनिर्मित कॉलोनी के चारों ओर पानी की आपूर्ति वाली पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे वहां कीचड़ की समस्या पैदा हो गई है। वहीं रेलवे कॉलोनी के मकानों की पानी निकासी करने वाली नाली भी क्षतिग्रस्त हुई है। इससे पेयजल व नाली का पानी मिलकर बहने से वहां आसपास दूर-दूर तक गंदगी हो रही है। पेयजल के दूषित होने का खतरा बन गया है। कीचड़ और गंदगी से वहां मच्छर पैदा होने के साथ ही संक्रमण फैलने का भी खतरा बन गया है। ज्ञापन देने वालों में वार्ड संख्या तीन के सभासद रईस अहमद, हरीश पाल, मो. सलीम, मुन्ने बाबू, सरीना बेगम, नवीन, नसीमा, रामप्रसाद, राकेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें