फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से डेढ़ घंटे बंद रहा हाइवे

Tue, 26 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मलबा आने से डेढ़ घंटे बंद रहा हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चल्थी में मलबा आने से मंगलवार सुबह करीब डेढ़ घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही ठप रही। सुबह 5.30 बजे से 6.55 बजे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि जेसीबी और डोजर की मदद से इस मलबे को हटाया गया। वहीं जिले के दस ग्रामीण मार्ग अब भी बंद है।
विज्ञापन


कुछ पुराने मार्ग खुले, तो नए स्थान पर मलबे से रास्ते बंद हो गए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि बंद रास्तों को खोलने के लिए टीमों को भेजा गया है। मंगलवार को 1.2 एमएम, लोहाघाट में 1, पाटी में 4 और बनबसा में 29 एमएम बारिश हुई। खिरद्वारी गांव में नाले के खेत और मान सिंह के मकान के पास से जाने से मकान को खतरा पैदा हो गया है।


शीशमहल पर कैंटर लुढ़का, बाल-बाल बचे
चंपावत  शीशमहल के पास मंगलवार को एक कैंटर गिर गया। चल्थी चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा कैंटर रोड धंसने से एकाएक गिर गया। अलबत्ता कोई जन क्षति नहीं हुई। ड्राइवर पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना निवासी कमल पांडेय ने बताया कि कैंटर में परचून सामग्री लदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें