फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर

Tue, 26 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 अल्मोड़ा से जिला न्यायालय में एक कैदी को पेशी के लिए चंपावत ला रहे पुलिस वाहन को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अल्मोड़ा जेल से कैदी कृष्ण थापा को पुलिस वाहन यूके (03जीए0053 ) से चंपावत जिला न्यायालय पेशी के लिए लाया जा रहा था। घाट को जा रहे पिकअप यूके (3 सीए 0421) ने पुलिस के वाहन को भारतोली के पास च्यूरानी पर जबर्दस्त टक्कर मार दी। पुलिस का वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। हादसे में पुलिस वाहन चालक छत्तर सिंह (51) पुत्र कल्याण सिंह निवासी बलांई लोहाघाट, पुलिस कर्मी ब्रजेश राण (30)  पुत्र कैदी लाल निवासी खटीमा घायल हो गए। सिपाही कुंदन सिंह और कैदी कृष्ण को मामूली चोट आई है। पिकअप चालक नरेश चतुर्वेदी (19) पुत्र प्रयाग दत्त निवासी सुंई पउ लोहाघाट घायल हो गया।

पिकअप चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वाहन अपने आप नीचे की ओर जाने लगा। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मौके पर गए एसओ मनोज रतूड़ी ने बताया कि पिकअप चालक की गलती के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस का वाहन सड़क पर नहीं होता तो पिकअप वाहन गहरी खाई में चला जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें