फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में फिर आया मलबा, पूर्णागिरि मार्ग तीन घंटे रहा बंद

Thu, 22 Aug 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णा​गिरि मार्ग पर बाटना गाड़ में सड़क पर आया मलबा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। इससे पूर्णागिरि दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को श्रद्धालु करीब तीन घंटे बारिश में फंसे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बाटनागाड़ के उफान पर आते ही पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इससे पूर्णागिरि क्षेत्र को आने वाले लोगों की आवाजाही बंद हो गई। वहां तैनात लोनिवि कर्मियों ने बारिश कम होने पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें