फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा रेंज आरक्षित वन क्षेत्र में मिला मृत नर तेंदुआ

विज्ञापन
टनकपुर की शारदा रेंज में मिला मृत तेंदुआ। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि से लगे उचौलीगोठ के पास शारदा रेंज के जंगल में एक नर तेंदुआ मृत पाया गया। वन विभाग कर्मियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे जलाया जाएगा।
विज्ञापन

शारदा रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या ए-2 में नर तेंदुए का शव मिला। वन बीट अधिकारी त्रिलोक जोशी ने रेंजर महेश सिंह बिष्ट को इसकी सूचना दी। इस आधार पर रेंजर वन कर्मियों के दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया।
रेंजर ने इस तेंदुए की आयु करीब छह वर्ष आंकी है। प्रथमदृष्ट्या आपसी संघर्ष से तेंदुए की मृत्यु होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हकीकत पता चलेगी। रेंजर ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया जाएगा।
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र में एक पखवाड़े में तेंदुए की मौत होने की यह दूसरी घटना है। इस घटना से वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोग चिंतित हैं। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें