फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से श्रद्धालु युवक की मौत

विज्ञापन
टनकपुर में शारदा में डूबा युवक हर्ष कुमार। फाइल फोटो - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद साथियों के साथ शारदा नदी के स्नानघाट पर नहाते समय डूबने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर बरेली के कुछ लोग रविवार सुबह मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने आए थे। पूर्णागिरि में पूजा के बाद उन्हें नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथ बाबा के मंदिर में जाना था। इसी बीच उनके कुछ परिजन और मित्रगण शारदा स्नानघाट पर नहाने लगे। इस दौरान बरेली के सिद्धार्थनगर निवासी हर्ष कुमार (23) पुत्र ओमप्रकाश की डूबने से मौत हो गई। फूफा संजय कुमार ने बताया कि हर्ष बरेली में प्राइवेट वर्कशॉप में कार्य करता था।
एक सप्ताह में डूबने से तीसरी मौत
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में स्नान के दौरान एक सप्ताह में डूबने से मौत की यह तीसरी घटना है। चार जून को बूम के पास शारदा में नहाते समय रामपुर यूपी निवासी 17 वर्षीय रवि की मौत हो गई थी। पांच जून को उसी जिले के जितेंद्र सैनी की भी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हुई थी। रविवार को बरेली निवासी युवक की भी नहाते समय डूबने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें