फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के बीच ड्यूटी कर रहे हैं रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
लोहाघाट में इस जगह पेड़ के बीच चल रहा है रोडवेज स्टेशन का कार्यालय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। टनकपुर में रेलवे रोड पर 14 अप्रैल की रात एक पेड़ के गिरने से दो लोगों की मौत की घटना ने सभी लोगों का ध्यान खींचा है लेकिन पुराने पेड़ सड़क किनारे गिरताऊ हालत में हैं। यहां स्थिति रोडवेज कार्यालय ही पेड़ों से घिरा है। रोडवेज स्टेशन दफ्तर ही पेड़ों के बीच में बना है। वहां के कर्मी खतरों के बीच जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में रोडवेज का अकेला डिपो लोहाघाट में है लेकिन यहां का स्टेशन कार्यालय बेहद बुरे हाल में है। कायदे का भवन भी नहीं है, जिस जगह से स्टेशन का कार्यालय संचालित है, वह भी पेड़ों से घिरा है। यहां 20 से अधिक कर्मियों समेत बड़ी संख्या में चालक-परिचालकों की आवाजाही रहती है। करीब 25 से अधिक पेड़ स्टेशन कार्यालय के आसपास हैं। इनमें से कई पेड़ काफी पुराने और खतरनाक भी है। ऐसी स्थिति में यहां खतरों के बीच काम करना कर्मियों की मजबूरी है। खासकर अंधड़ और तेज हवा चलने के दौरान जान सांसत में रहती है। कर्मचारी संगठन इस मसले को उठाते हुए नए कार्यालय भवन की मांग करते रहे हैं लेकिन अभी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रोडवेज के वर्तमान स्टेशन कार्यालय के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। सर्वे किया जा चुका है और बजट मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। - एनके गौतम, एजीएम, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें