फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनी भागवत पुराण संपन्न, देव डांगरों ने आशीर्वाद दिया

विज्ञापन
ठांटा गांव में भागवत पुराण कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
विकासखंड लोहाघाट के ठांटा गांव में दस दिनी श्रीमद्भागवत पुराण कथा का हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

ठांटा के दुधाधारी भगवती मंदिर में चार गांव ठांटा, सुदर्का बनोली, नाकोट के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आयोजित भागवत कथा का पूर्णाहुति, हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ परायण किया। पंडित शंकर तिवारी, पंडित किशोर पुनेठा के पौरोहित्य में देव डांगरों, यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति की कामना की।
आयोजन में मंदिर के पुजारी प्रयाग पाठक, जगदीश सुतेड़ी, इंद्र देव, हरीश सुतेड़ी, चंद्रशेखर पांडेय, रुद्र सिंह अधिकारी, नीलाधर शर्मा, तारादत्त, जोगादत्त, केदार मेरोला, डुंगरदेव शर्मा, बालादत्त, तुलाराम शर्मा, भवानी दत्त जोशी, रमेश सुतेड़ी, दानू सुतेड़ी, भुवन सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी मदन सुतेड़ी, हीराबल्लभ सुतेड़ी, नवीन जोशी, शिवदत्त थ्वाल, बचीराम, मोहन शर्मा, महेश शर्मा, मोहन पधान, जगदीश कापड़ी, मोहित पाठक, प्रदीप थ्वाल, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, भुवन राम, हीरा अधिकारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें