जिले में लोक पर्व हरेला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में उगाए गए हरेले से लोगों ने विधि विधान के साथ अपने परिजनों के सिर पूजे और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूल्ड आवास, गौड़ी नदी के किनारे व्यापक रूप से खाली पड़ी सरकारी एवं वन पंचायत की भूमि पर पौधरोपण किया।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों, वन पंचायतों में चलाए गए कार्यक्रम के तहत बांज, बुरांश, खर्सू, उतीस, देवदार, सिटरस आदि के दस हजार से अधिक पौध रोपे गए। डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक ददन पाल, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल और शिप्रा जोशी, पीडी एचजी भट्ट सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र के अब्दुल नाजिम के नेतृत्व में खर्ककार्की और जूप में पौधरोपण किया गया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में पौधे रोपे। महा सिंह, दान सिंह बोहरा, प्रहलाद सिंह, विमल पांडेय, राम सिंह, सुंदर सिंह, सोबन सिंह, विनोद बडेला, श्याम कार्की, अभिषेक गंगोला मौजूद थे।
जिला अस्पताल परिसर में सीएमएस डॉ. आरके जोशी और सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. इंद्रजीत पांडेय समेत जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने पौधे लगाए। वन विभाग के एसडीओ एमएस सेमिया, वन क्षेत्राधिकारी कैलाश तिवारी, फॉरेस्टर चतुर सिंह, वन दरोगा हरीश, वन श्रमिक घनश्याम जोशी, दिनेश, पूरन जोशी, चंद्रमणि, अतुल कुमार ने पूल्ड आवास समेत कई हिस्सो में पौधरोपण किया।
मुड़ियानी वन पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी रवि फर्त्याल की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सरपंच ललित सिंह, ग्रामीण चंदन सिंह, जगत सिंह, भुवन, ज्योति, गोलू, मनोज, भगवत, अजय मौजूद रहे।
बाजरीकोट में बीडीओ पीएस रावत की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। मनरेगा के माध्यम से बाजरीकोट में एक नाली में अकीरा मियाबाकी तकनीक से तीन सौ पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर सरपंच राजेंद्र भंडारी, भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान नवीन सिंह, धीरेंद्र जोशी, एई भावना फर्त्याल, राहुल वर्मा, संगीता आर्या समेेत ग्रामीणों ने पौधरोपण किया।
लोहाघाट। गलचौड़ा में एसडीएम शिप्रा जोशी, रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी, रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में देवदार, सुरई के करीब 200 पौधे रोपे। पीएलवी रेनू गड़कोटी ने आईटीबीपी के हिमवीरों के साथ आईटीबीपी परिसर में पौधरोपण किया। एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, डिग्री कॉलेज के समीप शिक्षक कमल राय की पहल पर एडवोकेट नवीन मुरारी, संजय पंत, नरेश गिरी, हेमंत राय, राजू गड़कोटी, डेल माउंट स्कालर्स स्कूल कर्णकरायत में प्रबंधक पंकज मुरारी, ओमजन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी, बीडीओ महेश परंगाई और एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पौधरोपण किया।
बायफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन की पहल पर ग्राम पंचायत त्यारसों और गोसनी में डॉ. दिनेश प्रसाद, पुष्कर सिंह, देवेंद्र दुमागा, महेश जोशी, ग्रामसभा रावल गांव और सुरकोट में आनंद सिंह अधिकारी ने पौधे लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में रैन बसेरा में पौधरोपण किया गया। जीआईसी भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव, पीटीए अध्यक्ष सतीश भट्ट, पान सिंह मेहता, हिमालय सिंह टोलिया ने पौधरोपण किया। नौमाना में एडीओ पंचायत संजय कुमार आर्य और संजय जोशी ने पौधरोपण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी में प्रधानाध्यापक जगदीश जोशी के नेतृत्व में और लीलाधर भट्ट सरस्वती विद्यामंदिर बाराकोट में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधे रोपे।
लधौली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला महोत्सव संपन्न
चंपावत। जिले के लधौली में 21वां हरेला महोत्सव सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर दुबचौड़ा लधौली हनुमान मंदिर से विशाल झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में दूरदराज से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। हनुमान मंदिर के पुजारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पूजा-अर्चना कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, समाज में महिला सुरक्षा सहित अन्य ज्ञानवर्धक नाटकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि सहकारिता राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, चंद्र किशोर बोहरा, मुकेश सिंह महराना रहे।
इस मौके पर महोत्सव समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, महेश भट्ट, ग्राम प्रधान सुरेश सिंह, अशोक विष्ट, हरीश मथेला, महेश पंगरिया, हरीश चंद्र, सुरेश सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह बोहरा, दीवान सिंह, श्याम सिंह, नारायण सिंह, हरीश मिश्रा, किशोर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, दीपक शर्मा, चतुर सिह, बलवंत सिंह, राजू अटियाल, महंत गिरि, गोपाल सिंह, सतीश शर्मा, जोध सिंह, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
चंपावत में हरेला पर्व पर उगाए गए हरेले को दिखाती महिला।- फोटो : CHAMPAWAT
हरेला पर्व पर चंपावत पूल्ड हाउस परिसर में पौधा लगाते डीएम एसएन पांडेय और वनाधिकारी।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत जिले के लधौली में आयोजित हरेला महोत्सव में उमड़ी भीड़।- फोटो : CHAMPAWAT