फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से मरीज को पांच किमी दूर सड़क तक पहुंचाया

Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
विज्ञापन
बीमार वृद्ध को पांच किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ कर सड़क तक लाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के सीमांत क्षेत्र की हरम ग्राम पंचायत के ल्वार्गी गांव में सड़क और संपर्क मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गांव से बीमार बुजुर्ग को अस्पताल लाने के लिए महिलाओं और ग्रामीणों को डोली के जरिए पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ी। इसके बाद बीमार बुजुर्ग त्रिलोचन शर्मा पुत्र विशन दत्त शर्मा को वाहन के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।  

विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा की कमी के कारण अक्सर बीमारों और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे ही अस्पताल लाया जाता है। उनका कहना है कि एक साल पूर्व क्षेत्र के भ्रमण में आए विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने का ऐलान किया था। लेकिन, एक साल बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

>> सीमांत ल्वार्गी में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही हैं दिक्कतें
>> एक साल पूर्व विधायक के ऐलान के बाद भी नहीं बन सकी सड़क

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भी अब तक गांव में किसी प्रकार के संपर्क मार्गों का निर्माण नहीं कर सके हैं। ग्रामीण भीम दत्त शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में न तो स्वास्थ्य सुविधा है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं हैं।  इस कारण ग्रामीण पलायन कर सुविधा संपन्न इलाकों में बस रहे हैं और सीमांत के गांव खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन


 सड़क सुविधा से वंचित सभी गांवों को सड़क से जोड़ना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ल्वार्गी में एक साल पूर्व सड़क का ऐलान किया था। कार्यदायी संस्था लोनिवि की ओर से सर्वे की जा चुकी है, वन अधिनियम का निस्तारण होना शेष है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। - कैलाश गहतोड़ी, विधायक  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें