फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर हेरोइन तस्करी का मामला पकड़ में आया है। मंगलवार को एसएसबी ने हेरोइन एवं चरस के साथ बरेली के एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा दिया। वह हेरोइन नेपाल के ब्रह्मदेव निवासी एक व्यक्ति को बेचने जा रहा था। आरोपी से की गई पूछताछ में पुलिस को ड्रग तस्करी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बैराज स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के चेकपोस्ट पर एसएसबी जवान सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नेपाल जा रहे एक युवक को चेकपोस्ट पर तलाशी के लिए रोक गया। तलाशी से घबराया युवक बैग से हेरोइन और चरस का पैकेट निकालकर छुपाने का प्रयास करने लगा। एसएसबी जवानों  पैकेट खोला तो उसमें साढ़े पांच ग्राम से अधिक हेरोइन और 14 ग्राम चरस मिली।

एसएसबी के कंपनी इंचार्ज सहायक कमांडेंट सुनील कुमार अहलावत ने बताया कि कार्यवाहक कमांडेंट ललित उपाध्याय के निर्देश पर सीमा पर सघन चेकिंग की जा रही है। पकड़ा गया युवक इज्जत नगर बरेली का रहने वाला सोनू उर्फ सोना है, जो हेरोइन बेचने ब्रह्मदेव नेपाल जा रहा था।  वह इससे पहले भी नेपाल जाकर हेरोइन बेच चुका है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में हेरोइन तस्करी का पहला मामला  
क्षेत्र में हेरोइन तस्करी का यह पहला मामला पकड़ में आया है। नेपाल सीमा से लगा होने के कारण टनकपुर और बनबसा सीमा क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। अब तक इस सीमा पर चरस, अफीम तस्करी के तो कई मामले पकड़े जा चुके हैं, लेकिन हेरोइन तस्करी का यह पहला मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें