ऊना। ऊना पुलिस थाना के तहत एक गांव के युवक के खिलाफ एक नाबालिग युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड करने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पक्ष ने बताया कि ऊना पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव के युवक ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया फेसबुक पर अपलोड कर दी हैं। इससे पहले भी युवक उसको परेशान करता आ रहा है। इससे उनकी बेटी काफी परेशान चल रही है। पीड़िता ने लोकलाज के चलते चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब युवक ने उसकी तस्वीरों को अपलोड कर दिया तो उसने अपनी आपबीती अपने परिजनों से साझा की। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।