फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 06 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले रेस्टोरेंट के बाहर से चुराई बाइक के साथ नेपाली युवक को पुलिस ने शनिवार सुबह शारदा बैराज के पास धरा दबोचा। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर नेपाली युवक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम रेलवे फाटक के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी भजनपुर बनबसा निवासी राजेंद्र उर्फ रज्जी पुत्र भागू राम की बाइक (यूए 03/2908) चोरी हो गई थी। राजेंद्र उर्फ रज्जी ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 379 के तहत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि बाइक के नेपाल निकलने की आशंका के तहत शारदा बैराज चौकी को सतर्क किया गया था।

शनिवार सुबह साढ़े छह बजे शारदा बैराज पर बाइक से एक युवक नेपाल की ओर निकलने का प्रयास कर रहा था कि चौकी के कार्यवाहक प्रभारी एचसीपी मोहन राम और कांस्टेबल विनोद कुमार ने बाइक पहचान उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोर नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर भीमदत्त नगरपालिका के भुजेला गांव निवासी दीपक सिंह धामी पर आईपीसी की धारा 379/411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें