फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार का आरोपी काबू

Sat, 06 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग लड़की से दुराचार करने के आरोपी को रावलपिंडी पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 15 साल की है और दसवीं में पढ़ती है। 30 जनवरी की शाम को करीब 6 बजे वह अपने बड़े भाई के साथ दुकान के बाहर खड़ी थी, तभी परमजीत बाइक पर आया।
विज्ञापन


उसने उसके भाई को उसके घर चलने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उनको किसी रिश्तेदार के घर में ले गया। वहां उसने उसके भाई को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसको पीते ही वह बेहोश हो गया। परमजीत ने उसके भाई को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। सुबह होते ही वह वहां से चला गया। मां के बार-बार चुप रहने का पूछने पर उसने उन्हें सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी परमजीत के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें