फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री बस से दबकर नेपाली की मौत

Thu, 04 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा बैराज में भारत-नेपाल मैत्री बस और बैराज की रैलिंग के बीच दबकर एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव नेपाल पुलिस की मौजूदगी में उसके भतीजे को सौंप दिया है।
विज्ञापन


नेपाल के जिला दहलेख के रिजुपोखराऊ वार्ड संख्या सात निवासी प्रेम दमाई (50) पुत्र पाक्चो दमाई अपने भतीजे नीरख दमाई के साथ मेहनत-मजदूरी के लिए भारत आ रहा था। बनबसा बैराज से गुजरते वक्त दिल्ली से लौट रही नेपाल की भारत-नेपाल मैत्री बस (ना 5 ख/5100) को क्रॉस करते वक्त वह बस और बैराज की रैलिंग के बीच दब गया। उसे घायल अवस्था में फौरन सीएचसी टनकपुर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर गड्डाचौकी (नेपाल) के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी और महाकाली बस व्यवसाय समिति के उपाध्यक्ष डम्मरराज पंत भी टनकपुर अस्पताल पहुंचे। उप निरीक्षक प्रवीन चंद ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके भतीजे नीरख दमाई के सुपुर्द कर दिया है। बनबसा थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल नेपाल की मैत्री बस को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें