फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों के अतिक्रमण बन रहे सिरदर्द

Fri, 13 Nov 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण जिले के कई हिस्सों में लोगों के लिए सिरदर्द बन रहा है। एनएच और अन्य मोटर मार्गों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान यदाकदा नजर आता है, लेकिन फुटपाथों पर हुए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। नतीजतन टनकपुर से लेकर चंपावत तक ऐसे अवैध कब्जों की वजह से लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन के फुटपाथ है तो आम लोगों के चलने के लिए, लेकिन इनमें हुए अतिक्रमण से आवाजाही बेहद कठिन हो रही है। ज्यादातर दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्र टनकपुर के मुख्य मार्ग के फुटपाथ पर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं का बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। पालिका के मुताबिक 24 पक्के ढांचों सहित अतिक्रमणों की संख्या 55 से ज्यादा हैं। कई बार इन अतिक्रमणों को हटाने की प्रशासन से मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

अब अदालत जाएंगे मदन
सामाजिक कार्यकर्ता मदन बोहरा का कहना है कि पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की मांग को नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। अब उन्होंने इस मामले में 30 नवंबर तक प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने पर अदालत की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जल्द होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
टनकपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी का कहना है कि बाजार में मुख्य मार्ग सहित कई जगह अतिक्रमण है, इन्हें हटाने के लिए दो माह पूर्व नोटिस भी जारी किए गए। प्रशासन से मंत्रणा करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उधर, चंपावत के ईओ अभिनव कुमार का कहना है कि फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण हटाने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

एनएच पर अतिक्रमण हटाने को हो रही तैयारी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनएच, लोहाघाट नगर क्षेत्र, बस स्टेशन के पास के अतिक्रमण को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने का निर्णय लिया है। अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने लोहाघाट के एसडीएम सीएस डोबाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया है। इस क्षेत्र में 231 से अधिक अतिक्रमण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें