फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के वीडीओ नंदराम सस्पेंड

Thu, 31 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) नंद राम को निलंबित किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि निलंबित कर्मी पर निर्माण कार्य के भुगतान में अनियमितता और कार्यों में लापरवाही सहित कई आरोप हैं। लोहाघाट के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) छोटे लाल राणा को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नंद राम पर 2010-11 और 2011-12 में विधायक निधि से पाटी ब्लाक के बालातड़ी में कराए कार्यों में अनियमितता बरतने, राशनकार्ड जांच प्रपत्र डिजिटलाइजेशन, सूचना का अधिकार अधिनियम के जवाब में हीलाहवाली, अवकाश के बगैर अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया कि 11 अक्तूबर को नेशनल लेवल मॉनीटरिंग टीम के दौरे में भी वे गैर हाजिर थे। इसके अलावा पोलप ग्राम पंचायत में बैठक नहीं करने, सीडीओ द्वारा ली गई जनधन सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक और ग्राम बदलाव योजना की बैठक से भी वे नदारद थे। आरोपी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को चंपावत विकासखंड संबद्ध किया गया है।

मंगललेख में तैनात हो स्वास्थ्य कर्मी
पाटी/श्रीरीठा साहिब। मंगललेख क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवा से बृहस्पतिवार को खुद पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट रूबरू हुई। स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं होने से एएनएम केंद्र में ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने एएनएम और फार्मेसिस्ट की तैनाती की मांग की है। दौरे में एसडीएम ने जन समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का स्थानीय स्तर पर हल किया। ग्रामीणों ने रतिया नदी में पुल बनाने की मांग की। कहा कि रीठा-ढोलीगांव सडक मार्ग में रतिया नदी में पुल बनाए बगैर लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल सकती है। इस वक्त यहां के लोग ढोलीगांव से घूमकर आने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अलग पेयजल व्यवस्था, संयुक्त परिवारों का अलग राशन कार्ड बनाने तथा नए लोगों के जॉब कार्ड, एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड बनाने, नए सिरे से गांव में शौचालय बनाने की मांग की। एसडीएम ने मौके पर ही बसंती देवी की स्थिति देखते हुए उन्हें सीएम राहत कोष से सहायता देने तथा आवासहीन व्यक्ति को आशियाना दिलाने का आश्वासन दिया। दौरे में देवीधुरा के पटवारी केएस धौनी एवं मंगललेख के नवीन वर्मा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें