फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग पर बाइक रपटने से युवक की मौत

Thu, 12 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग पर बाइक रपटने से बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


गैंड़ाखाली नंबर एक निवासी संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद किसी की बाइक मांगकर बुधवार दोपहर गैंड़ाखाली नंबर एक में ही रहने वाले अपने दोस्त प्रभाकर कोहली पुत्र महेश लाल को बाइक पर पीछे बैठाकर पूर्णागिरि की ओर जा रहा था। चिलियाघोल स्थित एसएसबी कैंप के पास उसकी बाइक अचानक रपट कर पुलिया से जा टकराई। इसी बीच पूर्णागिरि की ओर से लौट रहे पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने हादसे में घायल दोनों युवकों को एसएसबी के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया।

बाइक चालक संजय की नाजुक हालत देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे  सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल हुए प्रभाकर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


बाइक से गिरा युवक, घायल
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के सेट्यूड़ा गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह बुधवार शाम को बाइक से अपने गांव जा रहा था, तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे विनोद घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद विनोद को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें