फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 11 Sep 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात टनकपुर-चंपावत एनएच पर अमोड़ी के पास आमपानी के समीप अनियंत्रित गति से आए शक्तिमान ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। घायल एक युवक की इलाज के दौरान टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में मौत हो गई है, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। शक्तिमान ट्रक का चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे लेने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर का चालक बस्तिया निवासी विनोद कुमार (26) पुत्र रमेश राम रात करीब साढ़े नौ बजे काम खत्म होने के बाद रोलर को खड़ा कर अपने सहकर्मी रामपुर निवासी फईम के साथ घर आने के लिए किसी वाहन से लिफ्ट मांगने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच चंपावत की ओर से अनियंत्रित गति में आए शक्तिमान ट्रक (यूके 03 टीए/0039) ने दोनों युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर 108 वाहन से दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायल दूसरे युवक फईम (20) को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। चल्थी चौकी इंचार्ज विनोद जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इकलौता चिराग था विनोद
हादसे में मारा गया बस्तिया गांव का विनोद घर का इकलौता चिराग था। विनोद के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पूरे परिवार के लालन-पालन का जिम्मा विनोद के कंधों पर ही था। उसके 5 साल और 3 साल के दो पुत्र हैं। हादसे में पति की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मचा है। सदमे से पत्नी बीती रात से ही बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें