फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मैदान की चाहरदीवारी तोड़ने पर रामलीला कमेटी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा बिना अनुमति के गांधी मैदान की चहारदीवारी तोड़कर नया गेट बनाने के प्रयास पर नगर पालिका प्रशासन ने कमेटी को नोटिस भेज 24 घंटे के अंदर तोड़ी गई दीवार बनाने को कहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए जेई से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा बुधवार को राजकीय अवकाश के दिन एकाएक शहर के गांधी मैदान की पोस्ट आफिस छोर की चहारदीवारी तोड़कर नया गेट बनाने का काम शुरू किया गया। सूचना पर ईओ जयवीर सिंह राठी के निर्देश पर पालिका कर्मी शगुन सक्सेना ने मौके पर जाकर श्रमिकों के औजार जब्त कर काम रुकवा दिया।

सूचना पर बृहस्पतिवार को प्रभारी अधिकारी एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला कमेटी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर तोड़ी गई दीवार का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद ने बताया कि रामलीला कमेटी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इधर निवर्तमान सभासद हसीब अहमद, गिरीश खर्कवाल ने पालिका प्रशासन से इस मामले में सूचना मांगते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें