फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची के खिलाफ महिलाएं की सड़क जाम , नही बिकने के आश्वासन पर हटा जाम

Thu, 04 Oct 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
नकहनी गांव में गोबरही-हेतिमपुर मार्ग को महिलाओं ने किया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया क्षेत्र के गांव नकहनी में गुरुवार को बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ महिलाएं नाराज होकर सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने गोबरही-हेतिमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कच्ची शराब की विक्री बंद कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने चिह्नित जगहों पर छापेमारी भी की, लेकिन किसी कारोबारी को पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि कच्ची शराब की भट्ठियां गांव में धंधक रही है। जिसकी वजह से मारपीट, चोरी और छिनैती जैसी घटनाएं होती हैं। स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ शराब पीने वाले छेड़खानी की घटनाएं करते है और छात्राएं शर्म की वजह से किसी को बताती नहीं है और सहमी- सहमी रहती है । जिससे गांव में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा बढ़ रहा है। नाराज महिलाओं ने करीब डेढ़ घंटे जाम लगाया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर कसया पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हर हाल में कच्ची शराब नहीं बिकने देने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। प्रभारी एसओ कसया आरएल सिंह, एसआई मृत्युंजय सिंह ने चिह्नित जगहों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। प्रभारी एसओ ने बताया कि लगातार दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें