फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज भंडारण में छापा, अवैध खनिज लदे तीन ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने एक खनिज भंडारण में छापा मारकर अवैध खनिज सामग्री लदे तीन शक्तिमान ट्रकों को सीज किया है। वहीं एक दस टायरा ट्रक को भी ओवरलोडिंग में जब्त किया गया है। इसके अलावा उक्त भंडारण में डंप खनिज की जांच की जा रही है। इधर, खनन कारोबारियों एवं ट्रक मालिकों ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन को शिकायत मिली कि शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित एक खनिज भंडारण में अवैध खनिज डंप किया जा रहा है। इस पर एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में तहसीलदार पूनम पंत एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने उक्त खनिज भंडारण स्थल पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि वहां खनिज सामग्री खाली कर रहे तीन शक्तिमान ट्रक (यूए 03/2038, यूए 03/2070 एवं यूपी 02 डी/3937) के चालकों के पास खनिज सामग्री के कोई कागज नहीं थे, इस पर तीनों ट्रकों को खनन अधिनियम के तहत सीज कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा ओवरलोड खनिज सामग्री लदे दस टायरा ट्रक (यूके 04 सीडी/1680) को भी सीज किया गया है। एसडीएम ने बताया कि उक्त भंडारण में डंप खनिज सामग्री की जांच की जा रही है।

इधर, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खनन कारोबारियों का शिष्टमंडल तहसील पहुंचा। उन्होंने एसडीएम के समक्ष कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि पकड़े गए ट्रकों में लदी खनिज सामग्री अवैध नहीं है। उसके कागज पेश करने में जरूर विलंब हुआ, लेकिन इसके लिए भी वन निगम जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि निकासी गेट पर एक ई-रवन्ना एवं एमएम 11 प्रपत्र जारी करने में दस से पंद्रह मिनट का समय लग रहा है, इतनी देर यदि ट्रक कांटे पर रोके गए तो वहां जाम के हालात पैदा होते हैं और निकासी चक्कर भी पूरे नहीं हो पाते। एसडीएम ने जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। एसडीएम से वार्ता में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगी ज्याल, जीडी खुल्लर, योगी जोशी, मुकेश साहू, महेश सिंह, राजू रावत, कमल गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें