फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगाकर ईहलीला की समाप्त

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत जाबली में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार जाबली के उद्योग में कार्यरत 25 वर्षीय युवती ने सोमवार रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वह निजी उद्योग में करीब एक वर्ष से कार्य कर रही थी और जाबली में किराये पर मकान लेकर रह रही थी। फांसी लगाने से पहले युवती ने अपने परिजनों से बात की और थोड़ी देर बाद परिजनों ने जब द्वारा दोबारा फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। परिजनों के जाबली पहुंचने पर जब उसके किराये के कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों के बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजे को जैसे तैसे कर खोला तो देखा कि युवती फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें