टनकपुर (चंपावत)। विद्युत विभाग की टीम ने बसानीगोठ एवं गैंड़ाखाली नंबर तीन में छापा मारकर दो लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। उपखंड अधिकारी सोएब रजा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने पहले बसानीगोठ गांव में छापा मारा, जहां गोविंद सिंह मुख्य लाइन का केबल काटकर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया।
इसके अलावा गैंड़ाखाली नंबर तीन में मारे गए छापे में जगदीश चंद भी मुख्य लाइन से विद्युत चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एसडीओ विद्युत की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।