टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने खनन एवं वन विभाग की टीम को साथ लेकर शारदा खनन क्षेत्र के अप स्ट्रीम में छापा मारकर तीन शक्तिमान ट्रकों को सीमांकन से बाहर अवैध खनन करते पकड़ा।
उन्होंने खनन प्रभारी को तीनों ट्रकों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अप स्ट्रीम में शारदा का जलस्तर अधिक होने से एसडीएम ने जलस्तर कम होने तक अप स्ट्रीम से खनिज निकासी बंद करने को कहा है।
अप स्ट्रीम में नदी का जलस्तर अधिक होने और रास्ता नहीं होने की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम ने खनन प्रभारी हरीश पाल और वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव के साथ छापा मार। इस दौरान नदी के पास तीन शक्तिमान ट्रक सीमांकित क्षेत्र से बाहर खनन करते मिले।
एसडीएम ने तीनों ट्रकों को पकड़कर सीज करने के निर्देश दिए। नदी का जलस्तर अधिक होने से एसडीएम ने सोमवार से जलस्तर कम होने तक अप स्ट्रीम क्षेत्र से खनिज निकासी बंद रखने को कहा है।
इस दौरान वाहन मालिकों एवं खनन कारोबारियों ने एसडीएम से उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र के रास्ते को खनिज निकासी के लिए खोलने का आग्रह किया, जिसे एसडीएम ने शासन की अनुमति पर ही संभव बताया।