फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वाहनों का चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने सड़क के किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत पहले दिन स्टेशन बाजार में सड़क के किनारे बनी सफेद लाइन से बाहर खड़े 15 वाहनों समेत 21 वाहनों का चालान करते हु वाहन स्वामियों से ढाई हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक बीएस बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने स्टेशन बाजार में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। सड़क के किनारे बनी सफेद लाइन के भीतर खड़े 15 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह अन्य वाहनों का भी चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यातायात को पटरी में लाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ाई कार्रवाई की जा रही है। 50 से अधिक वाहन चालकों का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया। कोई भी चालक नशे की हालत में नहीं पाया गया। अभियान में दरोगा हेमंत कठैत, देवेंद्र मेहता, राकेश रौंकली, बिहारी लाल, जाकिर हुसैन, अशोक पुरी आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें