फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चले लात-घूंसे, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां एक शादी में बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति को चोट भी लगी। अलबत्ता किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से लड़की पक्ष वाले मंगलवार को होने वाली शादी के लिए यहां पर्यटक आवास गृह में आए थे। विवाह समारोह के दौरान लोहाघाट के वर पक्ष वाले बारातियों से किसी बात पर कन्या पक्ष की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर लात-घूंसे भी चल गए। मारपीट में गंगोलीहाट के एक युवक के सिर पर गहरी चोट आ गई। फोन पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। थाना प्रभारी बीएस बृजवाल ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें