फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपी भाजयुमो कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ अभद्रता करने का आरोपी भाजयुमो कार्यकर्ता फरार चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसके घर सहित कई जगह दबिश दी। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं सकी है।

उल्लेखनीय है कि भाजयुमो के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर शनिवार को लोनिवि अधिशासी अभियंता के साथ अभद्रता की और जबरन निविदा पेटी खुलवाने का प्रयास किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता और कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस भाजयुमो कार्यकर्ता सूरज सिंह ढेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि रविवार को आरोपी सूरज के घर दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। मामले की जांच कर रहे दरोगा देवेंद्र सिंह सामंत ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ लोनिवि कर्मियों ने 11 अक्तूबर तक आरोपी को गिरफ्तार न करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना सहन करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें