फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

425 ग्राम चरस सहित एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस और हिल पेट्रोलिंग यूनिट के जवानों ने नियमित चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 425 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अनुसार जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के क्रम में पुलिस टीम एवं हिल पेट्रोल यूनिट के जवान बनलेख बैरियर में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बैरियर से करीब 600 मीटर टनकपुर की तरफ अभियुक्त राजेंद्र सिंह बिष्ट (48) निवासी ग्राम ऐड़ी गुरौली, बिरगुल जिला चंपावत के कब्जे से 425 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, दीपक नेगी, जीवन सिंह सौन, सुनील आगरी, दुर्गानाथ गौरव फुलेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें