फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर समझ एचआरटीसी ड्राइवर ने चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। गलमा पुल गोलीकांड के बाद कब्जे में ली गई बंदूकों के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। बंदूकों की फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने एचआरटीसी में तैनात चालक को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया है कि गोली आरोपी चालक की बंदूक से ही चली है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह (52) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी पारगी के रूप में हुई है। गलमा पुल के पास गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को हादसे के दिन जंगल में देखा गया था। आरोपी शिकार के मकसद से जंगल गया था। जब झाड़ियों के पास से सुभाष कुमार गुजर रहा था तो आरोपी ने जानवर समझकर गोली चला दी। जैसे ही गोली चलने पर आदमी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी वह उसकी मदद करने की बजाय वहां से भाग गया।
विज्ञापन

...
51 बंदूकें की थीं जब्त
हादसे के बाद बल्ह पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र से 51 हथियारों को अपने पास जब्त कर लिया था। इसकी फोरेंसिक जांच से आरोपी का सुराग मिल गया। इस मामले में पुलिस का खुफिया तंत्र भी तेजी से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें