फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की जांच के नाम पर उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी और स्वच्छक ने पुलिस पर चोरी की जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में शनिवार को कर्मचारियों और उनके परिजनों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी से मुलाकात की। कहा कि एसीएमओ कार्यालय से दीवार घड़ी चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उनके घर का सामान बिखेर दिया है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ.कुलदीप यादव के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून गए थे, जब वह शनिवार सुबह जब अपने दफ्तर पहुंचे तो उनकी दीवार घड़ी नहीं मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी। स्वच्छक सोनाथ और एनएचएम कर्मी शिवप्रसाद उपाध्याय का कहना है कि एसआई विजय कुमार और विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस दोनों कर्मचारियों के घर तलाशी लेने पहुंची। आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने पहले सोनाथ की नातिन प्रियंका से घड़ी चोरी के नाम पर घर की तलाशी लेने की बात कही। प्रियंका ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान अलमारी, सूटकेस और बेड का सारा सामान बिखेर दिया।

पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एनएचएम कर्मी शिव प्रसाद की पत्नी बबीता से पूछताछ के बाद उनके घर का भी सामान बिखेर दिया। घटना से सफाई और अन्य कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने सीएमओ से मुलाकात की। सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में रविवार की सुबह पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उधर कोतवाल सलाउद्दीन खान ने उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि एसीएमओ ने दीवार घड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें