फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन में लाश होने की सूचना ने पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। आपातकालीन सेवा 108 के पास मंगलवार को आई एक कॉल ने पुलिस के हाथ पैर फुला दिए। दरअसल आपातकालीन सेवा को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि रोडवेज स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा और पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति मरा नहीं है। बल्कि शराब पीकर बेहोश पड़ा हुआ है। बाद में पुलिस ने बेहोश व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार की शाम चंपावत में बारिश हो रही थी। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने रोडवेज परिसर के पास एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा देखा। उसके शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं हो रही थी। शोर मचाने पर भी व्यक्ति नहीं जागा। लोगों ने उसे मृत समझ कर आपातकालीन सेवा 108 को वाकये की जानकारी दी। आपातकालीन सेवा ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 और पुलिस की टीम ने व्यक्ति की जांच की। कुछ समय बाद ही उस व्यक्ति के शरीर में हलचल होने लगी। पता लगा कि वह व्यक्ति शराब के नशे में बेसुध पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि वह व्यक्ति जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी सेहत में सुधार है। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें