फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ टैक्सी चालक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने दस दिन के अंदर स्मैक कारोबार का दूसरा मामला पकड़ा है। शहर की विष्णुपुरी कालोनी निवासी एक टैक्सी चालक युवक को 3.65 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसके जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि सालवनी के जंगल से लगी बंगाली कालोनी से संदिग्ध अवस्था में बैराज मार्ग की ओर जाते टैक्सी चालक विष्णुपुरी कालोनी निवासी संजय सिंह बोहरा पुत्र नवीन सिंह बोहरा को गश्त कर रही पुलिस ने रोका तो वह सकपका गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पुड़िया में 3.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि वह बरामद स्मैक किसी व्यक्ति को बेचने के लिए लाया था। बहरहाल पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि क्षेत्र में स्मैक के सौदागरों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। दस दिन के अंदर स्मैक कारोबार का यह दूसरा मामला पकड़ा जाना भी इस बात की पुष्टि करता है। गौरतलब है कि दस दिन पूर्व भी पुलिस ने इस्लाम नगर नईबस्ती खटीमा निवासी शाहिद पुत्र मो. करीम को चार ग्राम स्मैक के साथ दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें