चंपावत। पुलिस ने ओवरलोडिंग मिलने पर शनिवार को एक डंपर को सीज कर दिया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान चंपावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में तिलौन के पास डंपर (यूके 03 सीए 1026) को चेक किया तो उसमें ओवरलोडिंग मिली।
चालक मनोज सिंह निवासी गल्ला गांव थाना लोहाघाट, चंपावत के पास केवल 30 क्विंटल का रमन्ना मिला। जबकि वाहन में 100 क्विंटल पत्थर भरा था जिस पर वाहन को खनन अधिनियम की धारा 03/57 एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 113/194/177 के तहत सीज कर दिया है।