फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को 0.5 ग्राम स्मैक सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने खटीमा निवासी एक युवक को 0.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि बलांई पुल के पास नियमित चेकिंग के दौरान बाइक पर चंपावत से लोहाघाट की ओर आ रहे संदिग्ध युवक को रुकने को कहा तो वह रुकने के बजाय अपनी बाइक को तेज गति से भगा ले गया जिसे कुछ दूरी पर दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी में उसकी जेब से 0.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ ने बताया कि आरोपी फरमान अहमद वार्ड नंबर 7 कंजाबाग रोड खटीमा का रहने वाला है जो पूर्व में लोहाघाट में पेंटिंग आदि का काम करता था। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रोंकली और अशोक वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें