फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चम्याल उर्फ रामू की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। सोमवार को गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट में रामू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जांच अधिकारी थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक रामू के परिजनों ने रविवार को देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशानुसार पुलिस, एसओजी, एलआईयू की टीमें मामले का खुलासा करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि करीब 15 से अधिक लोगों से गहन पूछताछ की जा चुकी है। रविवार की देर रात को मृतक रामू का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को उसके आवास में ले गए। जहां सोमवार को गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके दादा जयैत सिंह, चाचा महा सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इधर सीओ प्रयाग सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम प्रभारी विनोद कुमार, एलआईयू टीम प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने गिरफ्तारी को लेकर एसपी से वार्ता की
पाटी। देवीधुरा में भाजयुमो कार्यकर्ता रमेश सिंह चम्याल उर्फ रामू चम्याल की हत्या के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, सीओ प्रयाग सिंह कफलिया से वार्ता की। विधायक ने पांच दिनों से लापता रामू चम्याल की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। विधायक ने घटना को निंदनीय बताया। कहा कि आरोपी किसी भी प्रकार भी बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें