टनकपुर (चंपावत)। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में संदिग्ध अवस्था में घुमते मिले एक ग्राम प्रधान पति को वन विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा है। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री भी मिली है, जिससे अनुमान है कि आरोपी अपने साथियों से मछली का शिकार करने जा रहे था। पकड़ा गया आरोपी खटीमा के बिरिया मझोला ग्राम पंचायत की प्रधान का पति बताया गया है।
हल्द्वानी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक से सूचना मिली कि नंधौर वन्यजीव अभ्यारण अभयारण्यएक संदिग्ध को बगैर नंबर की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीवास्तव ने बताया तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक सुतली बम भी बरामद हुआ है। आरोपी खटीमा क्षेत्र के बिरिया मझोला का निवासी शेर सिंह पुत्र चमन सिंह है, जो वहां की ग्राम प्रधान का पति है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 51, 36, 27 व 32 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि फरार हुए आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।