फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दो भारतीयों पर फायर झोंकने की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में दो भारतीयों पर लूट के इरादे से किए गए हमले की घटना को नेपाल पुलिस गंभीरता से ले रही है। नेपाल के कानून के मुताबिक जांच के बाद 26वें दिन आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

नेपाल से लौटते वक्त गुरुवार रात्रि बनबसा चंदनी निवासी चंद्र किशोर भंडारी और कैनाल कालोनी निवासी जगत सिंह पर बाइक सवार एक नेपाली युवक और एक किशोर ने तमंचे से फायर झोंककर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने युवक एवं किशोर को एक तमंचे और एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। चंदनी निवासी चंद्र किशोर भंडारी ने बताया कि वे अपने स्व. पिता के श्राद्ध का निमंत्रण देने अपने दो रिश्तेदारों के पास महेंद्रनगर गए थे। उनके साथ उनके मित्र जगत सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में उन पर हमला हुआ। बताया कि पीछा करने वाली बाइक की लाइट बंद थी, इस कारण उन्हें पीछे से बाइक आने का आभास नहीं हुआ। नेपाल पुलिस के निरीक्षक रघुवीर भंडारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले नेपाल के भीमदत्त नगर पालिका वार्ड संख्या 9 मटेना निवासी विक्रम नाथ (21) और एक किशोर पर जान से मारने का प्रयास के जुर्म में महल नं. 15 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अभी जांच चल रही है। तमंचा और चाकू बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया जाना है। नेपाली कानून के मुताबिक उक्त आरोपियों से कड़ी पूछताछ और जांच के लिए 25 दिनों तक नेपाल पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। उन्हें 26वें दिन न्यायालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें